न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: आज की बड़ी खबर गया जी जंक्शन से सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि आज (5 फरवरी) से 21 मार्च तक गया जी जंक्शन में मेगा ब्लॉक लगाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, आज से 21 मार्च तक गया जी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 ट्रेनों के परिचालन में रोक लगाई गई है. वहीं इन प्लेटफार्म संख्या से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. वहीं 53213-53214 पटना-गया-पटना पैसेंजर ट्रेन इस अवधि में रद्द रहेगी, 8 ट्रेनों को रूट में बदलाव किए गए हैं.
जिन ट्रेनों का रूट बदला गया है उनमें 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी, 13244 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी, 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस, 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस, 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 8 फरवरी को बिहार जाएंगे प्रशांत किशोर,बजट पर जानेंगे जनता की राय