मुंगेर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कार्यालय में भीषण आग, फाइलें और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख

अग्निकांड

मुंगेर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कार्यालय में भीषण आग, फाइलें और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख

मुंगेर न्यायालय परिसर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां किला परिसर स्थित न्यायालय के प्रथम तल पर शनिवार सुबह कोर्ट खुलने से पहले अचानक भीषण आग लग गई।

मुंगेर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कार्यालय में भीषण आग फाइलें और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित कुमार / मुंगेर :
मुंगेर न्यायालय परिसर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां किला परिसर स्थित न्यायालय के प्रथम तल पर शनिवार सुबह कोर्ट खुलने से पहले अचानक भीषण आग लग गई। आग ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी किरण कुमारी के कार्यालय और फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के चैंबर तक पहुंच गई। देखते ही देखते कार्यालय में रखी फाइलें और महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की चपेट में आ गए। 

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कई अहम दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। आगलगी के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। 

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें, न्यायिक दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद न्यायालय प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और नष्ट हुए दस्तावेजों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं, आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच भी जारी है।
 
संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.