सहरसा में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, पांच लोग झुलसे

By : News11 Bharat
सहरसा में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, पांच लोग झुलसे

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के कनारिया थाना अंतर्गत कठडुमर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में एक ग्रामीण मेडिकल स्टोर में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे पांच लोग झुलस गए और दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार विक्रम कुमार का ग्रामीण मेडिकल स्टोर वार्ड नंबर 2 में स्थित है. बताया जा रहा है कि दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया. सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

आग बुझाने के प्रयास में पांच लोग झुलस भी गए. हालांकि आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना की सूचना मिलते ही कनारिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया. फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

यह भी पढ़े: सहरसा में गोलियों की गूंज, मीरा टॉकिज के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटू मिश्रा की मौके पर मौत 
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य