न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस ने देर रात एक बड़ी मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कार्रवाई की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बथवरीया थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में छापेमारी की. पुलिस की कार्रवाई में कुल 2 क्विंटल 2 किलोग्राम गाज़ा बरामद किया गया. अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में खोजबीन कर रही है और तस्करों को पकड़ने के लिए सघन जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़े: विधायक प्रकाश राम ने हेरहंज में जनता दरबार का किया आयोजन, सुनी ग्रामीणों की समस्या