न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: शिक्षा विभाग ने मध्य विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है. विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी शारीरिक शिक्षक 15 मार्च को गांधी मैदान में आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ में भाग लें. माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने शिक्षकों से दौड़ में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने का आग्रह किया है. इसके लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है और उन्हें अपने-अपने जिलों में शारीरिक शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़े: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट का मूल्यांकन कार्य समाप्त, रिजल्ट जल्द