छपरा में अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज यादव की गोली मारकर हत्या, भाई भी घायल

बिहार में मर्डर से सनसनी

छपरा में अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज यादव की गोली मारकर हत्या, भाई भी घायल

बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया चौक के समीप रविवार देर रात अपराधियों ने चर्चित अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज कुमार यादव (31) की गोली मारकर हत्या कर दी।

छपरा में अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज यादव की गोली मारकर हत्या भाई भी घायल

मृतक पंकज यादव की तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पवन कुमार सिंह / छपरा :
बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया चौक के समीप रविवार देर रात अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए चर्चित अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज कुमार यादव (31) की गोली मारकर हत्या कर दी। 

इलाके में दहशत का माहौल 

इस हमले में उनके छोटे भाई मनीष यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। मृतक पंकज यादव की पहचान मेथवलिया निवासी रामदेव राय के पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोन कर घर से बुलाया, लौटते समय बरसाईं गोलियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे पंकज यादव के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को थाना से बोलने वाला बताते हुए उन्हें तुरंत बाहर आने के लिए कहा। इसके बाद पंकज अपने छोटे भाई मनीष यादव के साथ बाइक से घर से निकले।

पंकज पर ताबड़तोड़ फायरिंग 

बताया जा रहा है कि वापस लौटने के दौरान मेथवलिया चौक के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली पंकज यादव के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उनके छोटे भाई मनीष यादव भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनीष को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

2024 के चर्चित अधिवक्ता डबल मर्डर केस के थे मुख्य गवाह

यह घटना इसलिए भी बेहद गंभीर मानी जा रही है क्योंकि पंकज यादव वर्ष 2024 में हुए चर्चित अधिवक्ता राम अयोध्या राय और उनके पुत्र सुनील कुमार यादव की हत्या मामले के मुख्य गवाह थे। बताया जा रहा है कि इसी मामले में उनकी गवाही आगामी बुधवार को अदालत में होनी थी। गवाही से ठीक पहले हुई इस हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है कि कहीं गवाही को प्रभावित या रोकने के उद्देश्य से तो इस वारदात को अंजाम नहीं दिया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पंकज यादव अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले किसी तरह की धमकी की जानकारी नहीं थी।

मौके पर पहुंचे एसएसपी, जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार के कई जिलों में कल भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार में शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए जिला या राज्य मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। वे निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपने स्थानांतरण का दावा पेश कर सकेंगे।

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो का मलाहीपकड़ी स्टेशन तक शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक जाम पर भी प्लान बनाने को कहा है।

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहार

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोककर आग पर काबू पा लिया।

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

बिहार

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

पटना के जेपी गंगा पथ की सीधी कनेक्टिविटी अब पटना साहिब रेलवे स्टेशन से ही हो जाएगा। इसका काम लगातार तेजी से चल रहा है। पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट तक 1.55 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।