डोली और अर्थी साथ-साथ: छोटी बहन की हो रही थी विदाई, दूसरी ओर बड़ा भाई सो गया मौत की नींद

मधेपुरा में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बहन की विदाई के दौरान भाई की सड़क हादसे में मौत की खबर आई।<br/>NH-107 पर हुए इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई।

By : sawan kumar
डोली और अर्थी साथ-साथ: छोटी बहन की हो रही थी विदाई, दूसरी ओर बड़ा  भाई सो गया मौत की नींद

शादी के महौल मे जमीन पर रखा जनाजा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना / मधेपुरा -  बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। घर में बेटी की शादी और विदाई का माहौल था, लेकिन उसी बीच सड़क हादसे में भाई की मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।

हाईलाइट्स :

  • मधेपुरा में शादी के घर में दर्दनाक हादसा
  • बहन की विदाई के दौरान भाई की मौत की खबर
  • NH-107 पर ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
  • बारात लाने निकले थे दोनों युवक
  • मृतक सुधीर पीछे छोड़ गए दो छोटे बच्चे

NH-107 पर दर्दनाक हादसा

यह घटना मधेपुरा–पूर्णिया एनएच-107 पर, जानकीनगर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के समीप मंगलवार देर रात हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक (NL 01AB 6220) सड़क पर आधा खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक (BR 11AR 1913) अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मुरलीगंज वार्ड संख्या 10 निवासी सुधीर कुमार राम और उनके रिश्तेदार विक्की राम के रूप में हुई है। विक्की, नारायणपट्टी मुरहो निवासी सचेन्द्र राम के पुत्र बताए जा रहे हैं।

बारात लाने निकले, मौत ने घेर लिया

परिजनों के अनुसार, घर में छोटी बेटी की शादी हो रही थी। इसी दौरान खबर मिली कि बारात रास्ता भटक गई है। बारात को लाने के लिए सुधीर अपने बहन के देवर विक्की के साथ बाइक से निकले थे।
हालांकि कुछ देर बाद बारात घर पहुंच गई, लेकिन दोनों युवक वापस नहीं लौटे। शादी की रस्में चलती रहीं, लेकिन विदाई के समय जब उनकी तलाश शुरू हुई, तब इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली।

खुशियों के बीच टूटा परिवार

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ देर पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक चीख-पुकार गूंजने लगी।
सुधीर अपने पीछे पांच साल का बेटा और महज 21 दिन की नवजात बेटी छोड़ गए हैं। पत्नी, माता-पिता और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने किया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही जानकीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पूर्णिया सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम करीब 4 बजे शव घर पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के दौरान माहौल और भी गमगीन हो गया।

पूरा इलाका गमगीन

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। शादी की खुशियों के बीच अचानक आई इस त्रासदी ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।


इसे भी पढ़ृें - वर्दी में रील बनी तो खैर नहीं ! DGP विनय कुमार का सख्त फरमान, SOP तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरु

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।