LPG Crisis: मोहनिया में ट्रैफ़िक पुलिस की दादागिरी या गैस एजेंसी की मनमानी? सिले...

LPG Crisis: मोहनिया में ट्रैफ़िक पुलिस की दादागिरी या गैस एजेंसी की मनमानी? सिलेंडर नहीं दिया तो काट दिया चालान

कैमूर में हाई वोल्टेज ड्रामा मोहनिया में बिना कनेक्शन गैस न देने पर पुलिस द्वारा चालान काटने का आरोप। गुस्साए कर्मियों ने बीच सड़क गाड़ियां खड़ी कर घंटों जाम लगाया। प्रशासन अब मामले की जांच में जुटा।

lpg crisis मोहनिया में ट्रैफ़िक पुलिस की दादागिरी या गैस एजेंसी की मनमानी सिलेंडर नहीं दिया तो काट दिया चालान

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क:  कैमूर जिले के मोहनिया स्थित चांदनी चौक पर बुधवार का नजारा काफी हंगामेदार रहा। एक ओर जहां एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के चलते ग्राहकों की लंबी कतारें लगी थीं, वहीं दूसरी ओर इंडेन गैस एजेंसी की गाड़ियों के चालान काटने को लेकर एजेंसी कर्मियों और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद छिड़ गया। इस विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिसके कारण सड़क के बीचों-बीच गाड़ियां खड़ी कर दी गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

सिलेंडर न देने पर काटा चालान

गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एजेंसी के स्टाफ का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस के जवान उनसे अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की मांग कर रहे थे। कर्मियों का कहना है कि जब उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए बिना कनेक्शन के सिलेंडर देने से मना किया, तो पुलिस ने बदले की भावना से उनकी गाड़ियों का चालान काट दिया। यह विवाद केवल एक बार का नहीं है, बल्कि एजेंसी मैनेजर राम शंकर झा के अनुसार, मंगलवार से ही इस तरह की परेशानियां शुरू हो गई थीं। मैनेजर ने पुलिस पर बदतमीजी करने और दस्तावेजों को अनदेखा करने का भी आरोप लगाया है।

क्या बोले ट्रैफिक अधिकारी?

इन तमाम आरोपों को ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया है। सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी कार्रवाई का गैस एजेंसी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, "हम रोजाना की तरह वाहनों की सामान्य चेकिंग कर रहे थे। जिन गाड़ियों के दस्तावेज पूरे नहीं थे या जो सुरक्षा नियमों (जैसे सीट बेल्ट) का उल्लंघन कर रही थीं, केवल उन्हीं का चालान काटा गया है। गैस एजेंसी के कर्मियों द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।"

एसडीएम ने दी सफाई

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल बढ़ गई। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस अपने नियत कार्य (वाहनों की चेकिंग) में जुटी थी। जांच के दौरान गैस एजेंसी की गाड़ी के दस्तावेज अधूरे पाए गए, जिस कारण जुर्माना लगाया गया। रही बात सिलेंडर की मांग करने की, तो उन्होंने इसे जांच का विषय बताया है। साथ ही, उन्होंने एजेंसी कर्मियों द्वारा सड़क जाम कर आम जनता को परेशानी में डालने पर भी नाराजगी जाहिर की।

फिलहाल, इस पूरे मामले ने स्थानीय प्रशासन के लिए एक चुनौती खड़ी कर दी है। जहाँ एक तरफ जनता को गैस के लिए जूझना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर विभागों के आपसी टकराव ने व्यवस्था को और अधिक जटिल बना दिया है।

Also Read: 32,000 करोड़ की लागत से बनेगा बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, अब इन दो शहरों की दूरी हो जाएगी कम

संबंधित सामग्री

जिस मां ने दिया जीवन...उसी ने चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी का किया सौदा, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार

जिस मां ने दिया जीवन...उसी ने चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी का किया सौदा, जानें क्या है पूरा मामला

मुजफ्फरपुर में पैसों के लिए मां ने अपनी ही बेटी को ऑर्केस्ट्रा में बेचने की कोशिश की। विरोध करने पर मासूम को चलती ऑटो से नीचे फेंका। भीड़ ने कलयुगी मां को दबोचा पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी।

Bihar News: कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक ने तोड़ा दम, रेस्टोरेंट भी हुआ सील

बिहार

Bihar News: कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक ने तोड़ा दम, रेस्टोरेंट भी हुआ सील

भभुआ में रेस्टोरेंट का मंचूरियन-पनीर खाने से 20 वर्षीय युवक की मौत, भाई और दोस्त गंभीर। परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप। प्रशासन ने रेस्टोरेंट सील कर विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा।

Patna News: पटना में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, DM ने दिए छापेमारी और गिरफ्तारी के सख्त आदेश

बिहार

Patna News: पटना में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, DM ने दिए छापेमारी और गिरफ्तारी के सख्त आदेश

पटना में गैस की कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग पर होगी सीधी गिरफ्तारी। 28 धावा दलों का गठन और एस्मा एक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश। स्टॉक की कमी नहीं, अफवाहों और पैनिक बुकिंग से बचने की अपील।

Bihar Road Accident: स्कूल जा रहे बच्चों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक बच्ची की मौत, दो जिंदगी से लड़ रहे जंग

बिहार

Bihar Road Accident: स्कूल जा रहे बच्चों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक बच्ची की मौत, दो जिंदगी से लड़ रहे जंग

सुलतानगंज NH-80 पर तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे 3 बच्चों को रौंदा। 16 वर्षीय छात्रा की मौत, दो गंभीर रूप से घायल। चालक कार छोड़कर फरार, पुलिस जांच और तलाश में जुटी।

कूरियर बॉय बनकर व्हाट्सएप हैक करने वाले गिरोह का खुलासा,  नवादा में 2 साइबर ठग गिरफ्तार

बिहार

कूरियर बॉय बनकर व्हाट्सएप हैक करने वाले गिरोह का खुलासा, नवादा में 2 साइबर ठग गिरफ्तार

नवादा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। कूरियर सेवा के नाम पर और व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार। एसपी के निर्देश पर SIT ने वारिसलीगंज में की कार्रवाई, 5 मोबाइल बरामद। रहें सावधान।