मुंगेर में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद

मुंगेर में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। तस्करों ने शराब को कुरकुरे के कार्टनों के बीच छिपा रखा था, ताकि जांच एजेंसियों

By : Rani Thakur
मुंगेर में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद

जब्त की गई शराब की खेप

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
दिवाकर कुमार / मुंगेर:
 मुंगेर में शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ स्थित टीओपी के पास चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में कुरकुरे के कार्टनों की आड़ में छिपाकर रखी गई 2304 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब कुल 256 पेटियों में पैक थी। 

खगड़िया जानी थी खेप

उत्पाद विभाग ने मौके से ट्रक को जब्त करते हुए चालक गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक खगड़िया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि शराब की खेप आसनसोल से लोड की गई थी और खगड़िया पहुंचाई जानी थी।

अंतरजिला शराब तस्करी नेटवर्क की आशंका  

प्राथमिक जांच में बड़े अंतरजिला शराब तस्करी नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप के पीछे कौन-कौन शराब माफिया शामिल हैं। उत्पाद विभाग का कहना है कि शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीकों से शराब की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विभाग की नजर से बच पाना अब आसान नहीं होगा। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में मध निषेध निरीक्षक धर्मवीर कुमार, स्मृति प्रिया समेत उत्पाद विभाग के कई अधिकारी और जवान शामिल थे। कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
 
संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।