किशनगंज: 24 घंटे में बड़ी लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, नकद व सामान बरामद

By : News11 Bharat
किशनगंज: 24 घंटे में बड़ी लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, नकद व सामान बरामद

न्यूज11  भारत

किशनगंज/डेस्क: किशनगंज जिले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. 12 जनवरी की रात किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पतलवा तीनमुहानी के पास हुई इस वारदात में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से लूटे गए 91,100 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, दो पावर बैंक और एक स्लिप निकालने वाला डिवाइस बरामद किया गया है.

यह घटना एल.टी. फाइनेंस कंपनी, बालूगंज ब्रांच, कटिहार के फ्रंट लाइन ऑफिसर एफएलओ अनिल कुमार और उनके सहकर्मी सुशांत कुमार के साथ हुई थी. अनिल कुमार, पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के जयनगरा निवासी शंकर मंडल के पुत्र हैं. वे किशनगंज क्षेत्र में कलेक्शन का काम पूरा कर 12 जनवरी की रात करीब 8:10 बजे बालूगंज लौट रहे थे. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधियों ने उनका रास्ता रोककर हथियार के बल पर नकद राशि, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया.

घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहनवाज आलम, बब्लू आलम और बाबुल आलम के रूप में हुई है, जो किशनगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं. पूछताछ में तीनों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह: बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने दिखाई संवेदनशीलता,  दृष्टिहीन युवक को ठंड से राहत के लिए प्रदान किया कम्बल

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य