गुड न्यूज

बिहार के इस जिले में 5 सितंबर को लगेगा जॉब फेयर, 5 हजार पदों पर होगी भर्ती 

सहरसा के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी 5 सितंबर (शनिवार) को जिला स्कूल, सहरसा के परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है।

By : Rani Thakur
बिहार के इस जिले में 5 सितंबर को लगेगा जॉब फेयर, 5 हजार पदों पर होगी भर्ती 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: सहरसा के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी 5 सितंबर (शनिवार) को जिला स्कूल, सहरसा के परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इसको लेकर कोशी प्रमंडल सहरसा के सहायक निदेशक अमित कुमार ने जानकारी दी। दरअसल, श्रम संसाधन विभाग के नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय (बिहार, पटना) के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस मेले में 5000 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

सहायक निदेशक (नियोजन), कोशी प्रमंडल अमित कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में देश व राज्य की 30 से अधिक नामी निजी क्षेत्र की कंपनियां शिरकत करेंगी और विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी।

जरूरी जानकारी 

नियोजन मेले में भाग लेने के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों का श्रम संसाधन विभाग के 'बिहार रोजगार सेतु पोर्टल' (detjob.bihar.gov.in) पर जॉबसीकर (Job Seeker) के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है। जो अभ्यर्थी पहले से पंजीकृत नहीं हैं, वे पोर्टल पर अपना निबंधन कराकर मेले में भाग ले सकते हैं।

सरकारी योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से युवाओं को बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों और कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

संबंधित सामग्री

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

खौफनाक वारदात: दोस्त को घर से बुलाया फिर सिर में दाग दी गोली, झाड़ी में मिला शव

खौफनाक वारदात: दोस्त को घर से बुलाया फिर सिर में दाग दी गोली, झाड़ी में मिला शव

बेगूसराय में एक बार फिर दोस्ती का खौफनाक चेहरा सामने आया है।

बिहार के इस जिले में निषेधाज्ञा लागू, जुलूस, सभा और धरना-प्रदर्शन पर रोक

बिहार के इस जिले में निषेधाज्ञा लागू, जुलूस, सभा और धरना-प्रदर्शन पर रोक

नवादा के सिरदला में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए रजौली एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन के आदेश पर सिरदला थाना क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का बड़ा फैसला, 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक एग्जाम सेंटर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का बड़ा फैसला, 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक एग्जाम सेंटर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने राज्य के 29 जिलों में बहुउद्देशीय हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह का निर्माण कराने का निर्णय लिया है।