न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार सरकार राज्य में नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बड़ी तैयारी में जुट गई है। स्टार्टअप नीति और एआई प्रज्ञा प्रोग्राम के तहत करीब 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण देकर रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
इन शहरों में बनेगा स्टार्टअप हब
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना, दरभंगा, गयाजी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया में स्टार्टअप गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिया हैं। सरकार का उद्देश्य इन शहरों को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है, ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर नए अवसर मिल सकें।
100 से अधिक स्टार्टअप इन्क्यूबेटर होंगे विकसित
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 100 से अधिक स्टार्टअप इन्क्यूबेटर विकसित करने की योजना बनाई है। इन इन्क्यूबेटरों के माध्यम से युवाओं को अपने नए आइडिया को सफल बिजनेस में बदलने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन, संसाधन और विशेषज्ञों का सहयोग मिलेगा।