चुनावी प्रचार के दौरान जदयू मंत्री महेश्वर हजारी को जनता के विरोध का करना पड़ा सामना, गाड़ी से फाड़ा पार्टी का झंडा

By : Admin
चुनावी प्रचार के दौरान जदयू मंत्री महेश्वर हजारी को जनता के विरोध का करना पड़ा सामना, गाड़ी से फाड़ा पार्टी का झंडा

न्यूज़11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क:
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी. मतदान से पहले सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर टू डोर जाकर वोट मांग रहे हैं. वही कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी को चुनावी प्रचार के दौरान जनता के विरोध का सामना करना पड़ा. घटना उस समय हुई जब मंत्री महेश्वर हजारी चुनाव प्रचार कर रहे थे. उनके सामने ही जनता ने उनके समर्थक के गाड़ी से जदयू का झंडा फाड़ दिया और महेश्वर हजारी मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया. वही स्थिति को बिगड़ता देख मंत्री महेश्वर हजारी को बिना प्रचार किए ही क्षेत्र से वापस लौटना पड़ा. अब इस पूरे दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो कल्याणपुर प्रखंड के कुसियारी का बताया गया है. जिसमें साफ देखा जा रहा है कि मंत्री महेश्वर हजारी के सामने ही एक युवक झंडा गाड़ी से निकाल कर विरोध कर रहा है. पीछे से महेश्वर हजारी मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे है. हालांकि इस दौरान मंत्री महेश्वर हजारी ने रुककर समझाने की कोशिश भी की, लेकिन युवक नहीं समझा.

यह भी पढ़े: सीतामढ़ी में आरजेडी प्रत्याशी को मुस्लिमों का विरोध, जनसंपर्क के दौरान लोगों ने किया बैरंग वापस

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार