कर्तव्य निभाते हुए आईटीबीपी जवान मनोज कुमार शहीद, सड़क हादसे में साथियों को अस्पताल पहुंचाते हुए दिया बलिदान

By : News11 Bharat
कर्तव्य निभाते हुए आईटीबीपी जवान मनोज कुमार शहीद, सड़क हादसे में साथियों को अस्पताल पहुंचाते हुए दिया बलिदान

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के वीर जवान मनोज कुमार ने कर्तव्य की राह पर अंतिम सांस तक साथियों का साथ निभाया. बिहार के नवादा जिले के बेरौटा गांव निवासी विनोद गुप्ता के पुत्र मनोज कुमार बुधवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हो गए. वे अपनी बटालियन के बीमार साथियों को बेहतर इलाज के लिए शिवपुरी से ग्वालियर के अस्पताल ले जा रहे थे. घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से उनकी एम्बुलेंस सामने खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में मनोज सहित दो जवानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

गांव में शोक की लहर, मातम पसरा
शहादत की खबर जैसे ही बेरौटा गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया. शहीद मनोज के घर पर चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. छोटे भाई हरी कुमार तुरंत ग्वालियर रवाना हो गए. आसपास के गांवों से लोग संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे है. सभी की जुबान पर एक ही बा मनोज ने मरते दम तक अपनों और देश का साथ नहीं छोड़ा. उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव की तमाम लोग शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे अंतिम यात्रा में बड़े पैमाने पर लोग उपस्थित हुए हैं, पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है. भारत माता के इस वीर सपूत को कोटि-कोटि नमन. उनकी आत्मा को शांति प्रदान हो और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले. नवादा सांसद विवेक ठाकुर सहित तमाम नेताओं की द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई है.

यह भी पढ़े: समस्तीपुर: गीत के जरिए शीतलहर से बचाव सिखाते नजर आए शिक्षक बैजनाथ रजक, नया वीडियो आया सामने 
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य