छपरा मंदिर से मूर्ति चोरी मामले में लापरवाही बरतने पर सारण SSP ने ASI को किया सस्पेंड

By : News11 Bharat
छपरा मंदिर से मूर्ति चोरी मामले में लापरवाही बरतने पर  सारण SSP ने ASI को किया सस्पेंड

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क: सारण के मशरख थाना क्षेत्र के रामजानकी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है.  घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक सारण एसपी ग्रामीण एवं एसडीपीओ मढ़ौरा-2 ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र उद्भेदन के निर्देश दिए. मामले की जांच के लिए एसडीपीओ मशरख के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने पीछे का ताला काटकर मंदिर में प्रवेश किया, सीसीटीवी का तार काटा और भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण जी की अष्टधातु की तीन मूर्तियां तथा नकद राशि चोरी कर ली. सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्धों की गतिविधि कैद हुई है. डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच जारी है.

वहीं गश्ती में लापरवाही बरतने पर स०अ०नि० जितेन्द्र चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सीवान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख; बेटी की शादी का सामान भी स्वाहा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य