रोहतास में परिवार की मनाही को ताक पर रखकर मंदिर में शादी, नीतीश-स्नेहा ने प्यार को दिया नया नाम

By : News11 Bharat
रोहतास में परिवार की मनाही को ताक पर रखकर मंदिर में शादी, नीतीश-स्नेहा ने प्यार को दिया नया नाम

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
ये इश्क नहीं है इतना आसान, एक आग का दरिया है और डूब कर जाना है.. किसी शायर की ये पंक्तियाँ रोहतास की इस प्रेम कहानी पर बिल्कुल सटीक बैठती है. दरअसल, यह प्रेम कहानी है नीतीश और स्नेहा की, जिन्होंने परिवार की रज़ामंदी के बिना मंदिर में शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत की. दोनों प्रेमी रोहतास ज़िले के निवासी है.

बताया जाता है कि जिले के ही देव पड़सर की रहने वाली स्नेहा और उसी के रिश्ते के रोहतास निवासी नीतीश के बीच चार साल पहले प्रेम संबंध छत्तीसगढ़ से शुरू हुआ, जहां यह दोनों एक निजी हस्पताल में कार्यरत थे. धीरे-धीरे यह रिश्ता गहरा होता गया और दोनों एक-दूसरे से शादी करने का फैसला कर चुके थे लेकिन इसी बीच स्नेहा के घरवालों ने उसकी शादी किसी और लड़के से तय कर दी.

हालात ऐसे बने कि स्नेहा अपने प्यार से पीछे हटने को तैयार नहीं थी. आखिरकार उसने साहसिक कदम उठाते हुए अपने प्रेमी नीतीश का हाथ थामा और दोनों डेहरी के समीप स्थित एक मंदिर पहुँचे. वहाँ दोनों ने ईश्वर को साक्षी मान कर एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया. वही मंदिर के पुजारी ने मंत्रों से विवाह को संपन्न कराया. बता दे कि, परिवार और समाज की बंदिशों को चुनौती देते हुए नीतीश और स्नेहा ने अपने प्यार को नाम दे दिया और एक नई ज़िंदगी की शुरुआत की.

यह भी पढ़े:  रामनगर में बड़ी कार्रवाई: SDPO रागिनी कुमारी के नेतृत्व में 2 क्विंटल 2 किलोग्राम गाज़ा बरामद, तस्कर फरार
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य