न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: वैशाली जिले के राघोपुर में चार-पांच नशे में धुत युवक फास्ट फूड दुकान पर पहुंचे और फास्ट फूड बनाने का ऑर्डर दिया. गाली-गलौज के लहजे का इस्तेमाल करने पर दुकानदार ने आपत्ति जताई. इसके बाद युवकों ने दुकानदार को भद्दी-भद्दी गालियाँ दी.
इतना भी उन्हें पर्याप्त नहीं लगा, तो दुकानदार के सामने सैड में रखी ग्राहकों की टेबल और कुर्सियाँ तोड़ने लगे. हद तो तब हो गई जब युवकों ने दुकानदार पर ट्रेवल कुर्सियाँ फेंकना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों ने सामान फेंकना शुरू कर दिया और दुकान में जमकर बवाल मच गया. यह पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. स्थानीय थाना को इस घटना की सूचना मिली. पुलिस ने सीसीटीवी खंगालकर आरोपी युवकों की पहचान की है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई और कोई पुख्ता कार्रवाई भी नहीं की गई है.
यह भी पढ़े: लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू यादव को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप