पवन कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
छपरा/डेस्क: बिहार के छपरा में एक दिल दहला देने वाली घटना से जिलेवासियों को सदमे में डाल दिया है. जहां एक नाबालिग जोड़े ने घर के पंखे में फंसी का फंदा लगाकर अपनी लीला समाप्त कर लिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती छपरा गांव में दो नाबालिग प्रेमी जोड़ों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. दोनो की उम्र लगभग पंद्रह वर्ष के आसपास बताई जा रही है.
घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है. हालांकि घटना की जानकारी देर रात्रि को लगभग 9 बजे के आसपास हुई है. मृत प्रेमी जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव निवासी था जबकि प्रेमिका सहाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती छपरा गांव निवासी थी. दोनों के परिजन घर पर नहीं थे जिसका फायदा उठा प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंच गया था. जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी. शाम को प्रेमिका के वृद्ध दादा खेत से लौट कर घर आने के बाद काफी देर तक इंतजार के बाद उनकी पोती नहीं निकली तो उन्होंने दरवाजा खोला तो होश उड़ गए. घर की छत से लगे पंखे से रस्सी के सहारे एक साथ दो लोग झूल रहे थे. जब पड़ोस के लोग आये तब दोनों की पहचान की गयी. आसपास के लोग पहले शव को जलाने की योजना बनाये. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
यह भी पढ़ें: बेगूसराय में अतिक्रमण मुक्त अभियान के तीसरे दिन पुलिसकर्मियों पर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठी चार्ज