सहरसा में एनडीए की शक्ति प्रदर्शन सभा में चिराग पासवान देवेन्द्र फडणवीस ने महागठबंधन पर बोला तीखा हमला

महबूब अली कैशर और यूसुफ सलाउद्दीन को लिया निशाने पर<br/>

By : News11 Bharat
सहरसा में एनडीए की शक्ति प्रदर्शन सभा में चिराग पासवान देवेन्द्र फडणवीस ने महागठबंधन पर बोला तीखा हमला

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में रविवार को एनडीए की ओर से आयोजित विशाल जनसभा में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया. नगर परिषद क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान में हुई इस सभा में सुबह से ही भारी जनसमूह उमड़ पड़ा था. मंच पर पहुंचने पर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया गया. सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम प्रशासन की ओर से किए गए थे, जबकि एनडीए कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर माहौल को चुनावी रंग दे दिया था.

सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने अपने पुराने सहयोगी रहे पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैशर और उनके पुत्र यूसुफ सलाउद्दीन पर सीधा हमला बोला. चिराग ने जनता से अपील की कि वे “धोखे की राजनीति” को ठुकराकर विकास और सम्मान की राजनीति को चुनें.

वहीं देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि “बिहार में विकास का रास्ता एनडीए से होकर ही गुजरता है. जो लोग सिर्फ सत्ता की राजनीति करते हैं, वे राज्य को पीछे ले जाते हैं, जबकि एनडीए सरकार ने बिहार को नई दिशा दी है.”

सभा में क्षेत्रीय प्रत्याशी सहित एनडीए के कई स्थानीय नेता मंच पर मौजूद रहे और एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: घाटशिला में खिलेगा कमल, भाजपा सांसद विद्युत बरन महतो ने किया बड़ा दावा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य