न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: खबर पश्चिमी चम्पारण के रामनगर से है, जहां रामनगर प्रखंड के भावल गांव के समीप दोन कैनाल नहर की सफाई का कार्य चल रहा है. इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने नहर किनारे लगे दर्जनों हरे पेड़ों की अवैध कटाई कर ली.
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वनकर्मियों की गाड़ी देखते ही पेड़ काट रहे लोग मौके से फरार हो गए. मामले को गंभीरता से लेते हुए रामनगर रेंजर ने बड़ी कार्रवाई की है. वन विभाग ने इस मामले में 20 लोगों को नामजद करते हुए, साथ ही कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में रामनगर रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि भावल गांव के समीप दोन नहर के किनारे पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है.
यह भी पढ़े: नवादा में शक के आधार पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने बताया मानसिक रूप से कमजोर