संविधान दिवस पर बिशनपुर बथुआ पंचायत की दलित बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों महिला-पुरुष

By : News11 Bharat
संविधान दिवस पर बिशनपुर बथुआ पंचायत की दलित बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों महिला-पुरुष

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क: संविधान दिवस के अवसर पर बिशनपुर बथुआ पंचायत के दलित बस्ती में एक कार्यक्रम आयोजित की गई.जिसमें दलित समाज से जुड़े सैंकड़ों की संख्या में महिला और पुरूष ने संविधान की शपथ लेते हुए संविधान की रक्षा का प्रण लिया. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया आशुतोष चौधरी ने कहा कि आज़ादी मिलने के बाद तत्कालीन सरकार ने देश के संविधान को फिर से परिभाषित करने की ज़रूरत महसूस की और संविधान सभा का गठन किया जिसकी अध्यक्षता डॉ. भीमराव अम्बेडकर को मिली. 26 नवम्बर, 1949 को 211 विद्वानों द्वारा 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन में तैयार देश के संविधान को मंजूरी मिली.
24 जनवरी, 1950 को सभी सांसदों और विधायकों ने इस पर हस्ताक्षर किए. और इसके दो दिन बाद यानी 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू कर दिया गया.इसी तरह पंचायत की सरपंच रीता पासवान ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण कर पूरे देश के दलितों को मान और सम्मान देने का काम किया. उन्होंने कहा कि आज दलितों को संविधान के तहत जो हक व हक़ूक मिला है वो हमारे बाबा साहब की देन है. आज दलित समाज का बच्चा पढ़ाई कर सरकारी नौकरी हासिल कर रहा है वो भी हमारे बाबा साहब की देन है. श्रीमती रीता ने कहा कि हमलोग दलितों को संविधान के अनुरूप मिले हुकूक से लोगों में जागरूकता पैदा कर रहे हैं इसलिए दलित बस्ती में संविधान दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि हर साल संविधान दिवस के अवसर पर दलित बस्ती में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: आरा: संविधान दिवस व नशा मुक्ति दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

संबंधित सामग्री

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध