पटना के संपतचक इलाके में बेहद खौफनाक मंजर, बगीचे में मृत पाए गए 100 से अधिक कौवे

पटना के संपतचक इलाके में बेहद खौफनाक मंजर, बगीचे में मृत पाए गए 100 से अधिक कौवे

पटना के संपतचक इलाके में बेहद खौफनाक मंजर बगीचे में मृत पाए गए 100 से अधिक कौवे 

न्यूज़ 11 भारत 
रांची/डेस्क:
पटना के संपतचक इलाके में बेहद खौफनाक मंजर देखने को मिला. प्रखंड की चिपुरा पंचायत स्थित बरुणा लक्ष्मीचक बगीचे में अचानक 100 से अधिक कौवे मृत पाए गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसमान से पक्षी एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे और देखते ही देखते बगीचे में बेजान पक्षियों का ढेर लग गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में ‘बर्ड फ्लू’ की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया है.

सांस लेने के लिए तड़पते दिखे कौवे  
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कौवों की मौत बहुत ही दर्दनाक तरीके से हो रही थी. जमीन पर गिरे हुए कई कौवे बुरी तरह तड़प रहे थे और उन्हें सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी. बगीचे में खेल रहे बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों ने जब यह नजारा देखा, तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी. लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी एक साथ इतने पक्षियों को इस तरह मरते नहीं देखा. घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड पशु चिकित्सा विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को अपनी निगरानी में ले लिया.

लैब रिपोर्ट का इंतजार 
प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यह मामला किसी गंभीर संक्रमण का लग रहा है. टीम ने मृत कौवों के विसरा और खून के नमूने एकत्र कर लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए पटना स्थित विशेष लैब में भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा. हालांकि, ग्रामीण इलाकों में लोग इसे बर्ड फ्लू मानकर दहशत में हैं, क्योंकि इससे पहले मोकामा और पटना के अन्य हिस्सों में भी कौवों की ऐसी ही संदिग्ध मौत की खबरें आई थीं.

पक्षियों के शवों से रहें दूर
पशुपालन विभाग ने आम जनता के लिए तत्काल प्रभाव से ‘प्रोटोकॉल’ जारी कर दिया है. अधिकारियों ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति मृत कौवों या अन्य पक्षियों को न छुए और न ही उनके सीधे संपर्क में आए. यदि किसी के आंगन या घर के आसपास पक्षी मृत मिलता है, तो उसे खुद हटाने के बजाय तुरंत विभाग को सूचित करें. विभाग यह भी जांच रहा है कि कहीं इन पक्षियों ने खेतों में डाला गया कोई जहरीला दाना तो नहीं खा लिया, जिससे यह सामूहिक मौत हुई है.

ये भी पढ़ें- झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, BCI और JSBC से मांगा जवाब

 

संबंधित सामग्री

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह

झारखंड

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव

झारखंड

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव 'अमिफोरिया 2026' 11 मार्च से शुरू

सबका एक ही मंतव्य- Nitish Kumar निर्णय बदलें, यहीं रहें: सरयू राय 

झारखंड

सबका एक ही मंतव्य- Nitish Kumar निर्णय बदलें, यहीं रहें: सरयू राय 

पटना के फतुहा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 1200 से जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

क्राइम

पटना के फतुहा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 1200 से जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

झारखंड

कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

राज्य का सत्ता पक्ष जनता को कर रहा है हतोत्साहित