गृह रक्षा वाहिनी का शक्ति प्रदर्शन: सीएम सम्राट ने ली सलामी, जवानों ने किया कौशल का प्रदर्शन

गृह रक्षा वाहिनी का शक्ति प्रदर्शन

गृह रक्षा वाहिनी का शक्ति प्रदर्शन: सीएम सम्राट ने ली सलामी, जवानों ने किया कौशल का प्रदर्शन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार गृह रक्षा वाहिनी के नवनामांकित 5,000 गृह रक्षकों के दीक्षांत एवं पारण परेड समारोह में में हिस्सा लिया।

गृह रक्षा वाहिनी का शक्ति प्रदर्शन सीएम सम्राट ने ली सलामी जवानों ने किया कौशल का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी |

न्यूज 11 भारत / पटना न्यूज : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार गृह रक्षा वाहिनी के नवनामांकित 5,000 गृह रक्षकों के दीक्षांत एवं पारण परेड समारोह में में हिस्सा लिया। यह परेड पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और नए जवानों के फॉर्मेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव और गृह विभाग सहित बिहार पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं महानिदेशक भी मंच पर मौजूद रहे।

5,000 जवानों की बड़ी ताकत

बिहार पुलिस की पूरक शक्ति के रूप में काम करने वाली गृह रक्षा वाहिनी में एक साथ 5,000 नए और कड़े प्रशिक्षण से गुजरे जवान शामिल हुए हैं। सभी नवनामांकित रक्षकों को बुनियादी सैन्य विधाओं, आपदा प्रबंधन, अत्याधुनिक हथियारों को संभालने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा भीड़ नियंत्रण का व्यापक एवं आधुनिक प्रशिक्षण दिया गया है। इस पासिंग आउट परेड में बड़ी संख्या में महिला गृह रक्षक जवानों ने भी हिस्सा लिया।

सुरक्षा बुनियादी ढांचा होगा मजबूत: सीएम

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए जवानों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि, ‘प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई अनुशासन की बातें अब जमीन पर उतारने का समय आ गया है। जनता की सुरक्षा और सहायता ही हमारा पहला धर्म होना चाहिए।’ बिहार सरकार होमगार्ड के जवानों के लिए आधुनिक बैरकों, बेहतर आवासीय सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं पर लगातार निवेश कर रही है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी सेवाएं दे सकें। बदलते दौर के साथ कानून व्यवस्था की चुनौतियां भी बदली हैं। मुख्यमंत्री ने जवानों से साइबर सुरक्षा, तकनीक के उपयोग और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने की अपील की।

संबंधित सामग्री

बिहार में मौसम का यू टर्न, अगले 7 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार

बिहार में मौसम का यू टर्न, अगले 7 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में अगले 7 दिनों तक आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात का महा-अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भरत तिवारी की मौत के बाद आरा में हंगामा, पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज

बिहार

भरत तिवारी की मौत के बाद आरा में हंगामा, पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार की सुबह मानसिक रूप से परेशान युवक की पुलिस एनकाउंटर (मुठभेड़) के दौरान मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा।

अस्पताल ने 22 किलो मीटर दूर किया रेफर, गर्भवती महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

बिहार

अस्पताल ने 22 किलो मीटर दूर किया रेफर, गर्भवती महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

नवादा जिले के पीएससी अस्पताल ने गर्भवती महिला को 22 किलोमीटर दूर रेफर किया। जिससे महिला की रास्ते में ही मौत हो गई।

अब बिहार के बेली ब्रिज पर चलेगी पिंक बस, महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत

बिहार

अब बिहार के बेली ब्रिज पर चलेगी पिंक बस, महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज बनने के बाद बड़ी बसों का परिचालन बंद होने से कामकाजी महिलाओं को परेशानी हो रही थी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 22 जून से बेली ब्रिज से पिंक बस सेवा फिर से शुरू करेगी।

नई रैयती भूमि खरीद नीति को मंजूरी मिलने पर बोले मंत्री, कहा-बिहार में करीब 12 वर्षों बाद...

बिहार

नई रैयती भूमि खरीद नीति को मंजूरी मिलने पर बोले मंत्री, कहा-बिहार में करीब 12 वर्षों बाद...

नई रैयती भूमि खरीद नीति को मंजूरी मिलने के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में करीब 12 वर्षों बाद जमीन के सरकारी मूल्य यानी सर्किल रेट का पुनरीक्षण किया गया है।