बिहार के 30 जिलों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

बिहार वेदर अपडेट

बिहार के 30 जिलों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आज प्रदेश के 30 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। atest News,

बिहार के 30 जिलों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट वज्रपात की भी चेतावनी

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आज प्रदेश के 30 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है।

4 जिलों में ऑरेंज और 26 में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज के मौसम की स्थिति को देखते हुए राज्य को दो अलग-अलग चेतावनियों में बांटा है:

इस कड़ी में उत्तर और पश्चिम बिहार के 4 जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण शामिल हैं। इन जिलों में वज्रपात की भी आशंका है। वहीं दूसरी ओर राज्य के 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवाहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, जमुई, मुंगेर,बांका, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद जिला शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक अलर्ट वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

आकाशीय बिजली की चेतावनी

मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली को लेकर विशेष गाइडलाइन जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, खेतों या पेड़ों के नीचे शरण न लें। बारिश और बिजली चमकने के समय पक्के मकानों के अंदर रहना ही सुरक्षित रहेगा। 

8 जिलों में मौसम रहेगा सामान्य

एक तरफ मौसम विभाग ने 30 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है, वहीं पटना समेत 8 जिलों में आज मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गया, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।  
 

संबंधित सामग्री

20 साल बाद लालू-राबड़ी ने खाली किया सरकारी आवास, कौटिल्य नगर आवास में शिफ्ट हुआ परिवार

बिहार

20 साल बाद लालू-राबड़ी ने खाली किया सरकारी आवास, कौटिल्य नगर आवास में शिफ्ट हुआ परिवार

पटना में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया है। लालू-राबड़ी अब कौटिल्य नगर स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं।

नितिन नवीन वाली सीट पर होगा उपचुनाव, जानिए वोटिंग और रिजल्ट की डिटेल

बिहार

नितिन नवीन वाली सीट पर होगा उपचुनाव, जानिए वोटिंग और रिजल्ट की डिटेल

राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद नितिन नवीन ने इस्तीफा दिया था। अब इस खाली सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है।

आफत में बदला फटे दूध का स्वाद: बिहार में 8 बच्चों समेत 10 लोगों की बिगड़ी तबीयत

बिहार

आफत में बदला फटे दूध का स्वाद: बिहार में 8 बच्चों समेत 10 लोगों की बिगड़ी तबीयत

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव में फटे दूध से बने एक खाद्य पदार्थ का सेवन करने से 10 लोग बीमार पड़ गए।

पटना को मिली नई रफ्तार: नए मेट्रो स्टेशन से सीएम सम्राट ने डिप्टी सीएम संग किया सफर, जानिए समय और किराया

बिहार

पटना को मिली नई रफ्तार: नए मेट्रो स्टेशन से सीएम सम्राट ने डिप्टी सीएम संग किया सफर, जानिए समय और किराया

सीएम सम्राट चौधरी ने आज पटना को मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन की सौगात दी है। इस मेट्रो स्टेशन से कंकड़बाग और राजेंद्रनगर में रहने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

सावन में बिहार से चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, इस रूट के श्रद्धालुओं को होगा बड़ा फायदा

बिहार

सावन में बिहार से चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, इस रूट के श्रद्धालुओं को होगा बड़ा फायदा

सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।