रांची में शराब बॉटलिंग प्लांट पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

Preparations underway for major action against a l

रांची में शराब बॉटलिंग प्लांट पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

अभी की बड़ी खबर राजधानी रांची स्थित तरंगिणी लीकर प्राइवेट लिमिटेड के बॉटलिंग प्लांट से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि तरंगिणी लीकर प्राइवेट लिमिटेड के बॉटलिंग प्लांट  पर बड़ी कार्रवाई की तै

रांची में शराब बॉटलिंग प्लांट पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर राजधानी रांची स्थित तरंगिणी लीकर प्राइवेट लिमिटेड के बॉटलिंग प्लांट से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि तरंगिणी लीकर प्राइवेट लिमिटेड के बॉटलिंग प्लांट  पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. उत्पाद विभाग ने कंपनी के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की है. मामला शराब निर्माण और परिवहन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, तरंगिणी लीकर प्राइवेट लिमिटेड एक टाई-अप व्यवस्था के तहत 8 PM After Dark ब्रांड की शराब का उत्पादन कर रही थी. कंपनी को झारखंड में बिक्री के लिए शराब निर्माण की अनुमति प्राप्त थी. हालांकि जांच में आरोप सामने आए हैं कि प्लांट में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लेबल वाली शराब भी तैयार की जा रही थी.

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लेबल का इस्तेमाल कर शराब को बिहार भेजे जाने की आशंका जताई गई है. अधिकारियों को संदेह है कि इस पूरी प्रक्रिया में उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) से जुड़े नियमों के उल्लंघन की संभावना है. विभाग इस पहलू की भी जांच कर रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, प्लांट से देर रात शराब के परिवहन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. अधिकारियों का कहना है कि वैध लाइसेंस होने के बावजूद रात के समय बड़े पैमाने पर परिवहन होने से विभाग को संदेह हुआ, जिसके बाद मामले की निगरानी शुरू की गई.

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर रांची उपायुक्त द्वारा गठित संयुक्त टीम ने प्लांट में जांच और कार्रवाई की. जांच के बाद सहायक उत्पाद आयुक्त ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर बॉटलिंग प्लांट का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है. फिलहाल मामले की विभागीय प्रक्रिया जारी है. अंतिम निर्णय सक्षम प्राधिकारी द्वारा लिया जाएगा. वहीं कंपनी की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे कल दिल्ली में आयोजित पंचायती राज मंत्रियों के सम्मेलन में होंगी शरीक

संबंधित सामग्री

पंचायत स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर की शुरुआत, अब गांव में ही बनेंगे लाइसेस

झारखंड

पंचायत स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर की शुरुआत, अब गांव में ही बनेंगे लाइसेस

पलामू के उपायुक्त दिलीप कुमार सिंह शेखावत ने लेस्लीगंज पंचायत भवन में दीप प्रज्वलित कर प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थ

35 वर्षों में 1083 से अधिक लोगों की आंखों में लौटी रोशनी, झारखंड में नेत्रदान अभियान बना मिसाल

झारखंड

35 वर्षों में 1083 से अधिक लोगों की आंखों में लौटी रोशनी, झारखंड में नेत्रदान अभियान बना मिसाल

झारखंड में नेत्रदान और कॉर्निया प्रत्यारोपण के क्षेत्र में पिछले तीन दशकों से अधिक समय में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है. लगातार जागरूकता अभियानों, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और समाज की भागीदारी

झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे कल दिल्ली में आयोजित पंचायती राज मंत्रियों के सम्मेलन में होंगी शरीक

झारखंड

झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे कल दिल्ली में आयोजित पंचायती राज मंत्रियों के सम्मेलन में होंगी शरीक

15वें वित आयोग के बकाये पैसे और 16वें वित आयोग की राशि की रखेंगी मांग

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति से मामले में हाई कोर्ट का निर्देश- आगे की सुनवाई एकल बेंच करेगा

झारखंड

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति से मामले में हाई कोर्ट का निर्देश- आगे की सुनवाई एकल बेंच करेगा

2819 अभ्यर्थियों के री-एग्जाम से जुड़ा है मामला, JSSC के आदेश को दी गई है चुनौती

डीएमएफटी फंड से पीवीटीजी गांवों के विकास की मांग को लेकर 5 और 6 जुलाई को रात्रि पड़ाव करेंगे पंसस अयूब खान

झारखंड

डीएमएफटी फंड से पीवीटीजी गांवों के विकास की मांग को लेकर 5 और 6 जुलाई को रात्रि पड़ाव करेंगे पंसस अयूब खान

ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पेयजल, बिजली, सड़क, कुपोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य समस्याओं की जानकारी लेंगे