जन्माष्टमी

स्वास्थ्य मंत्री ने इस्कॉन टेंपल में किया राधा-कृष्ण का अभिषेक, 8 टन फूल से सजाया गया मंदिर

पूरे बिहार में आज धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जा रही है। पटना के इस्कॉन टेंपल में 108 चांदी के कलश से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। 

By : Rani Thakur
स्वास्थ्य मंत्री ने इस्कॉन टेंपल में किया राधा-कृष्ण का अभिषेक, 8 टन फूल से सजाया गया मंदिर

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा/पटना:
पूरे बिहार में आज धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जा रही है। पटना के इस्कॉन टेंपल में 108 चांदी के कलश से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। मुख्य पूजा की शुरुआत 11 बजे से शुरू हुई। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंदिर में शंख से राधा-कृष्ण का अभिषेक किया।

वहीं, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन 1 बजे इस्कॉन टेंपल पहुंचेंगे। जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 3 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। ज अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके अलावा आज वृष राशि के चंद्रमा की साक्षी, वृष लग्न, रोहिणी नक्षत्र और मृगशिरा नक्षत्र का युग्म संयोग, हर्षण और वज्र योग का संयोग रहेगा।

150 से ज्यादा कैमरों से निगरानी की जा रही है। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे मंदिर में प्रवेश से पहले अपने चप्पल-जूता की सुरक्षा की व्यवस्था का खुद करेंगे। SNL ऑफिस की ओर से भक्तों की एंट्री होगी। मंदिर परिसर में किसी को भी रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भीड़ अधिक होने की वजह से ऐसी व्यवस्था की गई है कि भक्त अंदर जाएंगे और दर्शन करने के साथ ही बाहर निकल जाएंगे।

8 टन फूल से इस्कॉन की सजावट

सुबह 4 बजे ही इस्कॉन मंदिर के पट खुल गए। रात 1:30 बजे तक भक्त दर्शन कर सकते हैं। कीर्तन और भगवान राधा-कृष्ण का विशेष अभिषेक हो रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं और विशेष अतिथियों के लिए अभिषेक की व्यवस्था रहेगी।

मंदिर की सजावट के लिए बेंगलुरु, पुणे और कोलकाता समेत विदेश से भी कई प्रकार के 8 टन फूल मंगाए गए हैं। इस बार मंदिर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, क्योंकि इस बार फूल बंगला बनाया जा रहा है। वहीं, पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादम की व्यवस्था रहेगी।

अगले दिन 20,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद बनेगा

टीएमसी के सदस्य वेणु विनोद दास ने कहा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को विख्यात गाथिका प्रिया मलिक की प्रस्तुति खास होगी। वे श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित भजन और कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद अगले दिन 5 सितंबर को इस्कॉन के फाउंडर आचार्य एसी भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद का जन्म दिवस मनाया जाएगा।

प्रभुपाद ने ही पूरी दुनिया में इस्कॉन की स्थापना किया था। इसकी शुरुआत अमेरिका से हुई थी। शनिवार 5 सितंबर को दोपहर बाद 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

संबंधित सामग्री

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती मरीजों के लिए करीब तीन महीने से भोजन की व्यवस्था बंद रहने का मामला सामने आया है। 

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई की घटना पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार पूरे मामले को देख रही है।