न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD), पटना के नए निदेशक के रूप में 2017 बैच के IAS अधिकारी अनिल कुमार ने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान विभाग के विशेष सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका विभाग में स्वागत किया. पदभार संभालने के तुरंत बाद निदेशक अनिल कुमार ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कामकाज की जानकारी ली और सभी शाखाओं का निरिक्षण भी किया. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना रहेगी. खासकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और गांवों में रहने वाले लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए विभाग हरसंभव प्रयास करेगा.
अनिल कुमार ने आगे कहा कि सरकार की योजनाएं चाहे महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि या गरीबी उन्मूलन से जुड़ी हों, इनकी सही जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी है. विभाग डिजिटल मीडिया, पारंपरिक माध्यमों और जमीनी स्तर के अभियानों के जरिए इसे सुनिश्चित करेगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे. इस दौरान विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव विधुभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय और विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंद सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. गौरतलब है कि आईएएस अनिल कुमार इससे पहले अररिया जिले के जिलाधिकारी रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें- रिम्स परिसर अतिक्रमण: कैलाश कोठी पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक बरकरार, मंगलवार को मामले पर सुनवाई
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुचाएंगे: निदेशक IPRD
अनिल कुमार ने सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक का किया पदभार ग्रहण
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य