न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान लातेहार जिला के बालूमाथ पहुंचे जहां राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और फूल मालाओं के साथ उनका गर्म जोशी से स्वागत किया.
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने स्वागत भाषण देते हुवे क्षेत्र के वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया.मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सुनील साहू ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधन कर कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल आने वाले चुनाव में चतरा लोकसभा और लातेहार विधानसभा सीट से अपनी प्रत्याशी उतरेगा. उन्होंने कहा कि चतरा लोकसभा और लातेहार जिला को मै प्राथमिकता के तौर पर देखता हूं.राज्य में किसी भी प्रकार का विकास कार्य हो या जन समस्याएं हो कार्यकर्ता और आम जनता उन्हें आवश्य अवगत कराएं . जहां भी जनता की जरूरत पड़ेगी हम हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहेंगे.
इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष दीपक यादव , सुरेश राम, मनोज यादव , हरीहर यादव, चंद्र मोहन यादव निरंजन राजेश रजक जगत वीरेंद्र यादव नामधारी यादव दशरथ यादव विजय कुमार अशोक भूइया जगत नारायण संजय लालदेव गंझू सुरेंद्र साहू अजय कुमार गुप्ता अजय सिंह सुदामा प्रसाद गुप्ता विजय यादव निरंजन यादव सरजू यादव रेवालाल यादव अरविंद यादव रामेंद्र यादव अजय यादव रामकुमार राम ज्योतिष सिंह अनिल सिंह संतोष कुमार विकास कुमार बालेश्वर यादव एवं सेंकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद के सैदाबाद में नव निर्मित भवन से लावारिस बच्चा बरा.द, जांच मे जुटी पुलिस