गोपालगंज: युवक को हाथ में लगी गोली, आपसी विवाद में हुई वारदात, आरोपी फरार

By : News11 Bharat
गोपालगंज: युवक को हाथ में लगी गोली, आपसी विवाद में हुई वारदात, आरोपी फरार

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क:   गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप की है, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने युवक को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. गोली युवक के हाथ में लगी है. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. तस्वीरें गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला इलाके की हैं, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से युवक की ताक में थे. जैसे ही युवक जिगना ढाला के पास पहुंचा, बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली चला दी. गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली मारने के बाद अपराधी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता खुद हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल युवक से मुलाकात की, उसका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली.

एसडीपीओ ने घटनास्थल की भी जानकारी ली और पुलिस टीम को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि “प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है. युवक को हाथ में गोली लगी है, उसका इलाज कराया जा रहा है. बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर किया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.” फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. साथ ही संदिग्धों की तलाश में छापेमारी भी शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले में तेजी से अनुसंधान किया जा रहा है और जल्द ही इस वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जीवन में सफलता के लिए अनुशासन जरूरी - सुशांत रथ, आरटीसी स्कूल के 10वीं व12वीं के छात्रों को दी गयी विदाई

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य