गयाजी: बथानी में युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में 40 वर्षीय व्यक्ति को भून डाला

By : News11 Bharat
गयाजी: बथानी में युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में 40 वर्षीय व्यक्ति को भून डाला

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  गयाजी जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गोपाल नगर गांव में बुधवार देर रात करीब 10 बजे अपराधियों ने 40 वर्षीय मदन राजवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी. अचानक चली गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव थर्रा उठा और इलाके में दहशत फैल गई.

मृतक मदन राजवंशी मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता था. सूत्रों के अनुसार, वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहा था, इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हथियार निकाल लिए और मदन को तीन तरफ से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं. खून से लथपथ मदन मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा. परिजन और ग्रामीण अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

सूचना मिलते ही नीमचक बथानी थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है. आरोपियों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है. गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में आपसी विवाद में हुई जमकर मारपीट और चाकूबाजी, दो युवक घायल

संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है।

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.