बिहार विधानसभा चुनाव 2025

महागठबंधन के प्रत्याशी उमैयर खान के पक्ष में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल ने किया चुनाव प्रचार

By : News11 Bharat
महागठबंधन के प्रत्याशी उमैयर खान के पक्ष में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल ने किया चुनाव प्रचार

हर्ष कुमार/न्यूज11  भारत 

नालंदा/डेस्क: रहूंई प्रखंड के खिरौना गांव में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी उमैयर खान के पक्ष में जनता से समर्थन देने की अपील की.कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने हाल ही में मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर कड़ा हमला बोला.

भूपेश बघेल ने कहा बिहार में सुशासन की सरकार का दावा करने वाली सरकार में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. पर्दे के पीछे से भारतीय जनता पार्टी सरकार चला रही है और इसका दुष्परिणाम पूरे बिहार में दिख रहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी भी नहीं हुई है और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया अगर बिहार में सच में कानून का राज है, तो अनंत सिंह पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?भूपेश बघेल ने निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बिहार में अमन-चैन और शांति बनी रहे, लेकिन आयोग मौन है.

वहीं उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर चुटकी लेते हुए कहा सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को आगे रखकर वोट लेना चाहते हैं, लेकिन अब हालत यह है कि नीतीश कुमार को बोलने तक नहीं दिया जाता.भूपेश बघेल ने कहा कि आज सरकार नीतीश कुमार नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी चल रही है नीतीश कुमार मात्र एक चेहरा बनकर रह गए हैं. आज भारतीय जनता पार्टी के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कंधे पर बंदूक रखकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी 14 नवंबर के बाद नीतीश कुमार को दूध में पड़े मक्खी की तरह निकाल कर बाहर फेंक देंगे.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में VIP प्रत्याशी ने शहर में चलाई नाव, मारी मछली, भारी बारिश से हुआ जलजमाव

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य