न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के मौसम ने एक बार फिर लोगों की नींद उड़ा दी हैं. राज्य के कई हिस्सों में दिन में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है और रात की तरह दिन में भी लोग कंपकपी महसूस कर रहे हैं. मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 38 जिलों में कोहरे का असर जारी रहेगा, जिनमें से 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट और 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. विशेषकर सुबह और देर रात विजिबिलिटी कई जगहों पर 50 से 200 मीटर तक रह सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना हैं.
रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में रेड अलर्ट जारी हैं. वहीं पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ. पटना में न्यूनतम तापमान इस समय 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं. मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि कोहरे और ठंड के मद्देनज़र यात्रा और घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: ठंड से कांपी राजधानी! झारखंड में मौसम का डबल अटैक, 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी