राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को थाना परिसर शेरघाटी से एसडीएम मनीष कुमार, आईपीएस अभिषेक कुमार और एसडीपीओ अजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. शांति व्यवस्था को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च नई बाजार, शुमाली मोहल्ला, मुख्य मार्ग में गोला बाजार, डाक बंगला, टीटी मोड़ होते हुए रमना, गांजा मोड़, काली मंदिर, दुर्गा स्थान, काजी मोहल्ला से होकर, हटिया मस्जिद से रंगलाल इंटर स्कूल तक पहुंची. चिन्हित व संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए अद्यतन समीक्षा की गई. भ्रमण में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने कहा कि सभी मस्जिदों और मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती मजिस्ट्रेट के साथ कर दी गई है. पर्व को लेकर प्रशासन सख्त है. उल्लेखनीय हो कि शहर में रामनवमी की तैयारी जोर शोर से चल रही है. पूरे शहर में भगवा झंडा पट गया है. इधर प्रशासन भी चौकस है. जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा के अलावा ड्रोन कैमरा से निगरानी कर रही है. फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष अजय कुमार, एस आई आभांश मिश्रा, रूपा कुमारी, पूजा कुमारी, अरविंद यादव, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे.
यह भी पढ़े: आरजेडी ने मंत्री संजय सिंह पर लगाया आरोप, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट