न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की 'जन नमन अभिनंदन यात्रा' के दौरान लखीसराय जिले के बड़हिया में स्वागत का उत्साह हर्ष फायरिंग में बदल गया. समर्थकों ने हथियार लहराते हुए खुलेआम गोलियां चलाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह घटना डिप्टी सीएम के अपने विधानसभा क्षेत्र में हुई, जहां वे लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत चुके हैं.
यह भी पढ़े: RJD कार्यालय में आज कोसी प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक