नाथनगर मे खाना बनाने के दौरान लगी आग, दो घर जलकर राख, पांच लाख नकद समेत लाखों की संपत्ति स्वाहा

By : Vaibhaw Vikram
नाथनगर मे खाना बनाने के दौरान लगी आग, दो घर जलकर राख, पांच लाख नकद समेत लाखों की संपत्ति स्वाहा

शम्भू भगत/न्यूज11 भारत

भागलपुर/डेस्क: भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर बैरिया गांव में बुधवार की शाम खाना बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से भीषण अगलगी की घटना हुई. यह आग देखते ही देखते विकराल रूप ले गई और पड़ोसी कांतलाल मंडल के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. इस हादसे में कांतलाल मंडल के घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद समेत घर का सारा सामान जल गया. गनीमत रही कि समय रहते दोनों परिवारों के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

पीड़ित अमित मंडल की पत्नी संजू देवी ने बताया कि उन्होंने उसी दिन नया सिलेंडर भरवाया था. शाम को खाना बनाते समय गैस लीकेज हुआ, जिससे सिलेंडर में आग पकड़ ली और तेज लपटों के कारण आग तेजी से फैल गई. आग की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

वहीं कांतलाल मंडल की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वे किसान परिवार हैं और कर्ज चुकाने के लिए पांच लाख रुपये जमा कर रखे थे, जो आग में जलकर राख हो गए. घटना के दौरान चक्रधर प्रसाद शर्मा के पुत्र चंद्रमोहन कुमार सनोज ने साहस दिखाते हुए जलते सिलेंडर को बाहर निकाला, जिसमें वे झुलस गए. उनका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बस पड़ाव बनने के बाद बोकारो थर्मल सहित अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी.

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

हमलावरों ने पुलिस वैन से हिमांशु सिंह को बाहर खींचकर उन पर हमला किया था.

Bihar News: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द, जानें डिटेल

Bihar News: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द, जानें डिटेल

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.