सहरसा के डीपीएस 10 प्लस टू में फीस विवाद बना हिंसा का कारण, महिला से मारपीट का आरोप

By : News11 Bharat
सहरसा के डीपीएस 10 प्लस टू में फीस विवाद बना हिंसा का कारण, महिला से मारपीट का आरोप

इंद्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
ये खबर बिहार के सहरसा से है, जहां सहरसा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) 10 प्लस टू में फीस और वेतन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है. इस घटना में घायल महिला की पहचान नगर निगम क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी अनिल कुमार की पत्नी 40 वर्षीय पूनम देवी के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़िता पूनम देवी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी समरप्रित ने इसी वर्ष अप्रैल महीने में डीपीएस प्लस टू स्कूल में शिक्षक के रूप में ज्वाइन किया था, लेकिन नवंबर में स्कूल छोड़ दिया. वहीं उनका बेटा आयुष कुमार इसी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है. पूनम देवी के अनुसार, स्कूल ने समरप्रित को ₹6000 मासिक वेतन पर रखा था और आयुष की मासिक फीस ₹3100 तय थी. आपसी सहमति से यह तय हुआ था कि बेटी के वेतन से ही बेटे की फीस काट ली जाएगी.

आरोप है कि अप्रैल से नवंबर तक समरप्रित ने नियमित रूप से पढ़ाया, लेकिन उसे वेतन नहीं दिया गया. दो दिन पूर्व जब आयुष परीक्षा देने पहुंचा तो फीस जमा न होने का हवाला देकर उसका एडमिट कार्ड रोक लिया गया. शुक्रवार को इसी विवाद को लेकर पूनम देवी अपने बेटे-बेटी के साथ स्कूल के अकाउंट सेक्शन पहुंचीं, जहां अकाउंटेंट से बहस के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में पूनम देवी घायल हो गई. वहीं स्कूल के एग्जाम कंट्रोलर पवन कुमार सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शिक्षिका को अधिकांश भुगतान किया जा चुका है और स्कूल फीस कभी जमा नहीं की गई थी. इधर सदर थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: पटना में ठंड के बीच स्कूलों का बदला समय, सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी कक्षाएं
 

संबंधित सामग्री

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया