बेखौफ अपराधियों ने युवक के सिर में मारी गोली

By : Admin
बेखौफ अपराधियों ने युवक के सिर में मारी गोली

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है. नगर थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में अपराधियों ने घर के बाहर बैठे एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी.  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात अपराधियों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें पीछे से सिर में गोली लगने के कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-1 प्रांजल सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू की. वहीं हेडक्वार्टर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि “कल दिन-रात अज्ञात अपराधियों द्वारा युवक के सिर में पीछे से गोली मारी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है.” डीएसपी ने आगे बताया कि एसआईटी टीम द्वारा अब तक पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर लिया जाएगा और दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा. फिलहाल, खैरटिया गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़े: समस्तीपुर: उजियारपुर में खुलेआम विदेशी शराब सेवन, थाने की पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल
 
संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।