फतुहा में टला बड़ा रेल हादसा, पिकअप वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर

फतुहा के नियाजीपुर के पास इस्लामपुर–हटिया एक्सप्रेस और पिकअप वैन की टक्कर में बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन चालक की सतर्कता और किस्मत से सभी लोग सुरक्षित रहे, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

By : sawan kumar
फतुहा में टला बड़ा रेल हादसा, पिकअप वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर

फतुहा में टला बड़ा रेल हादसा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  शनिवार सुबह पटना के फतुहा के नियाजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस्लामपुर–हटिया एक्सप्रेस (18623 अप) फतुहा स्टेशन पहुंचने ही वाली थी कि उसी दौरान एक पिकअप वैन बंद गुमटी को जबरन पार करने लगी। तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

हाईलाइट्स:

  •  फतुहा के नियाजीपुर के पास बड़ा रेल हादसा टला
  •  इस्लामपुर–हटिया एक्सप्रेस ने पिकअप वैन को मारी टक्कर
  •  बंद गुमटी के बावजूद ट्रैक पार कर रहा था वाहन
  •  टक्कर में वैन के उड़े परखच्चे, सवार सुरक्षित
  •  हादसे के बाद चालक मौके से फरार
  •  RPF और GRP ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की
  •  करीब 10 बजे के बाद बहाल हुआ रेल परिचालन
  •  ट्रेन चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

वैन के परखच्चे उड़ गए, लोग सुरक्षित

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि उसमें सवार लोग सुरक्षित बच निकले। हादसे की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन चालक ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और रेल प्रशासन को सूचना दी।

चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की रफ्तार देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। यह लापरवाही न केवल उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी, बल्कि यात्रियों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी।

रेल पुलिस और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया और ट्रैक की जांच शुरू की। स्थिति सामान्य करने के बाद करीब सुबह 10 बजे रेल परिचालन फिर से शुरू कराया गया।

ट्रेन चालक की सूझबूझ से बची जानें

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन चालक की त्वरित सूझबूझ और सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। यदि ट्रेन समय पर नहीं रोकी जाती, तो यह घटना यात्रियों के लिए भी गंभीर साबित हो सकती थी। रेल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर गुमटी बंद होने के बावजूद वाहन का जबरन पार करना गंभीर अपराध है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें - कटिहार में खून से सनी सड़क, नीतीश बोले—दुखी हूं, हर परिवार को मदद का ऐलान !

संबंधित सामग्री

रांची: ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

रांची: ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

मृतक रेलवे में कीमैन के पोस्ट पर रेलवे में तैनात थे. 

धनबाद: लोयाबाद में भू-धंसान, मस्जिद बस्ती में एक घर हुआ जमींदोज; इलाके में दहशत 

धनबाद: लोयाबाद में भू-धंसान, मस्जिद बस्ती में एक घर हुआ जमींदोज; इलाके में दहशत 

आसपास के लोग दहशत में है. सभी अपने-अपने घरों से सामान बाहर निकाल रहे हैं. 

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.