अमन/न्यूज11 भारत
नवादा/डेस्क: बिहार के नवादा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. रजौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय विपिन प्रसाद की मौत तेज रफ्तार डंपर ट्रक से हुई भीषण टक्कर में हो गई. वे अपने बड़े बेटे की शादी के कार्ड बांटने गोविंदपुर गए थे और लौट रहे थे, तभी अकबरपुर प्रखंड के पैजुना गांव के पास यह हादसा हुआ. डंपर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
विपिन प्रसाद एक किसान थे और समाज में सम्मानित व्यक्ति थे, जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे. घर में शादी की तैयारियां पूरी थीं. 22 फरवरी को तिलक और 24 फरवरी को बारात निर्धारित थी. मंजिला बेटा बिहार पुलिस का फिजिकल टेस्ट भी पास कर चुका था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था.
लेकिन शाम होते ही यह दुखद घटना ने सब कुछ मातम में बदल दिया. मृतक की पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. अकबरपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा ने हाईवे पर ट्रक को पकड़ लिया और शव को सदर अस्पताल भेज पोस्टमार्टम कराया.
यह भी पढ़ें: लाल बाबू नहीं लड़ेंगे चुनाव, मेयर पद के लिए करने वाले थे नामांकन