नालंदा में बेखौफ डकैतों का तांडव, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की लूट

डकैती

नालंदा में बेखौफ डकैतों का तांडव, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की लूट

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में देर रात करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने बीज व्यवसायी राजीव रंजन के घर धावा बोलकर करीब 45 लाख रुपये नकद,70 लाख के सोने-चांदी के गहने और डायमंड के जेवर लूट लिए।

नालंदा में बेखौफ डकैतों का तांडव परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की लूट

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राज कुमार विश्वकर्मा / नालंदा :
नालंदा में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय स्थित वार्ड संख्या-21 में देर रात करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने बीज व्यवसायी राजीव रंजन के घर धावा बोलकर करीब 45 लाख रुपये नकद,70 लाख के सोने-चांदी के गहने और डायमंड के जेवर लूट लिए। डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर घंटों तांडव मचाया। विरोध करने पर मारपीट की, पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और घर की महिला के साथ बदसलूकी भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, सभी लोग रात में घर में सो रहे थे। तभी करीब 12 की संख्या में हथियारबंद डकैत छत के रास्ते घर में घुस आए। डकैतों ने सबसे पहले घर के बुजुर्ग को छत पर ले जाकर कब्जे में लिया, जबकि अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर टेप चिपका दिया। शोर मचाने पर परिवार के लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और पिस्टल दिखाकर सभी को चुप रहने की धमकी दी गई। 

इसके बाद डकैतों ने अलमारी और गोदरेज की चाबी लेकर घर में रखे करीब 45 लाख रुपये नकद, 70 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड के जेवर समेत लाखों की संपत्ति समेट ली। वारदात के दौरान घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की गई। लूटपाट के बाद सभी डकैत आराम से मौके से फरार हो गए।हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में यह बड़ी डकैती हुई, वह काफी व्यस्त इलाका है और दीपनगर थाना महज करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बावजूद इसके अपराधियों ने पूरी बेखौफी के साथ वारदात को अंजाम दिया, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और दीपनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वॉड तथा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है, जबकि इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसके पहले भी इस परिवार के घर दो बार चोरी हो चुकी है।


 

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।