डोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 449.5 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

By : News11 Bharat
डोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 449.5 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने डोभी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. छापेमारी के दौरान कुल 449.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने डोभी थाना अंतर्गत करमौनी (पडरी मोहल्ला) एवं करमौनी गांव स्थित शिव मंदिर से दक्षिण करीब 100 मीटर की दूरी पर छापेमारी की. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में मौके से कुल 986 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 449.5 लीटर बताई गई है.

कार्रवाई के दौरान धर्मेन्द्र यादव उर्फ कुटुम जी (35 वर्ष), पिता भोला प्रसाद यादव, निवासी भुरकुण्डा, थाना बाराचटी, जिला गया को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद विभाग ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इस छापामार दल का नेतृत्व अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी कर रही थीं. टीम में सहायक अवर निरीक्षक मो० हाबिल, अनिल कुमार सिंह, मद्यनिषेध सिपाही मोहित कुमार, अनुभा कुमारी, निक्की कुमारी सहित गृह रक्षक रवि कुमार, पिंटू कुमार, मो० फिरदौस, रोहित कुमार, सतेन्द्र कुमार, चंदन कुमार एवं प्रवीन कुमार शामिल थे.

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: आरा के कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ऑब्जर्वर अंबा प्रसाद ने की प्रेस वार्ता

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य