नवादा में बिजली विभाग की कार्रवाई,12 लाख से अधिक बकाया बिल पर पूरे गांव की बिजली काटी

By : Vaibhaw Vikram
नवादा में बिजली विभाग की कार्रवाई,12 लाख से अधिक बकाया बिल पर पूरे गांव की बिजली काटी

अमन कुमार/न्यूज11 भारत

नवादा/डेस्क: बिहार के नवादा जिले में बिजली विभाग ने बकाया बिल का भुगतान न करने पर एक पूरे गांव की बिजली काट दी है. कौआकोल प्रखंड के गुआघोघरा गांव में यह कार्रवाई की गई है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया. ग्रामीण का आरोप है कि बिजली विभाग में कोई नोटिस हम लोगों को नहीं दिया है. गुरुवार को विद्युत विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की. विभाग ने गांव के ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी है. गांव के लोगों ने देर रात वीडियो जारी कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है.

विद्युत विभाग के पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गांव के लगभग 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है. विभाग द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया. विद्युत विभाग के पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि वर्षों से यहां के उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे. बिल जमा करने के लिए कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन किसी ने भुगतान नहीं दिया. अंततः, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचक दौरे का आज तीसरा दिन, अधिकारियों के साथ पूर्णिया में करेंगे बैठक

संबंधित सामग्री

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.