बच्चों की लड़ाई में गई बुजुर्ग महिला की जान, मारपीट के बाद अस्पताल में मौत

By : News11 Bharat
बच्चों की लड़ाई में गई बुजुर्ग महिला की जान, मारपीट के बाद अस्पताल में मौत

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोनी वार्ड नंबर-2 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बच्चों के आपसी झगड़े ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली. मृतका की पहचान गोरेलाल चौपाल की 65 वर्षीय पत्नी मन्नका देवी के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पड़ोस में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. इसी दौरान मन्नका देवी बीच-बचाव करने पहुंची. आरोप है कि बगल के ही पड़ोसी दिनेश राम और उसके परिजनों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में मन्नका देवी गंभीर रूप से घायल हो गई.

परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के परिजनों ने दिनेश राम और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. सूचना मिलने पर महिषी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़े: रामनगर में नहर सफाई की आड़ में हरे पेड़ों की अवैध कटाई, 20 लोगों पर FIR दर्ज 
 
संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई