न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: नवादा जिले के राजा देवरा के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी. इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं. मंगलवार को यह वीडियो सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की हैं. मृतक की पहचान लेद गांव निवासी शिवनाथ चौधरी के रूप में हुई हैं.
शिवनाथ चौधरी के घर में उनकी भतीजी की शादी की तैयारियां चल रही थी, जो 24 फरवरी को होनी थी. इस दुखद घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया है, जिससे पूरा परिवार सदमे में हैं. परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया हैं. वे पुलिस से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़े: नीतीश विचार मंच की स्थापना, विकास और सुशासन की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी