Bihar Weather: बिहार में ठंड का असर कमजोर, दिन में धूप से मिली राहत

By : News11 Bharat
Bihar Weather: बिहार में ठंड का असर कमजोर, दिन में धूप से मिली राहत

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड, अत्यधिक घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति से लोगों को राहत मिली है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ है और दिन के समय तेज धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवा के प्रभाव से प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि सुबह और शाम के समय पछुआ के कारण हल्की ठंड और कनकनी का असर महसूस किया जा रहा है.

26 जनवरी के आसपास बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि 26 जनवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इसके असर से बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. गुरुवार को पटना सहित नौ जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कैमूर जिले में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में धूप निकलने से पटना और आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य बना रहा.

न्यूनतम तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. गुरुवार को पटना समेत 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पटना का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. राज्य में न्यूनतम तापमान 8.0 से 14.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. पूर्णिया में दृश्यता सबसे कम रही, जहां यह घटकर करीब 800 मीटर दर्ज की गई.

प्रमुख शहरों का तापमान
पटना में अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा. गयाजी का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भागलपुर में अधिकतम 24.5 और न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़े: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की बड़ी सौगात, आज सीएम नीतीश करेंगे दर्जनों योजनाओं का उद्घाटन
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य