बिहार विधानसभा चुनाव 2025

दुलारचंद यादव के पोते ने कहा, उसकी आंखों के सामने दादा का मारी गयी गोली

By : News11 Bharat
दुलारचंद यादव के पोते ने कहा, उसकी आंखों के सामने दादा का मारी गयी गोली

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनके पोते नीरज कुमार का बयान सामने आया है. दुलारचंद यादव के पोते नीरज ने यह बात न्यूज़ 11 से कही है. नीरज कुमार ने बताया कि घटना के वक्त वह खुद मौके पर मौजूद था. उसकी आंखों के सामने ही दुलारचंद यादव को गोली मारी गई. नीरज ने आरोप लगाया कि गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह था. उसने कहा कि चुनाव हारने के डर से मेरे दादा की निर्मम हत्या कर दी गई. नीरज ने भावुक होकर कहा कि मेरे दादा गरीबों के मसीहा थे, जिन्होंने हमेशा जनता के हक की लड़ाई लड़ी. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि न्याय हो सके. साथ ही उन्होंने दुलारचंद यादव के समर्थकों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें और कानून पर भरोसा रखें. नीरज को पूरा यकीन है कि उनके दादा को जरूर न्याय मिलेगा.

यह भी पढ़ें: मोकामा हत्याकांड: अनन्त सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरात में भेजा गया

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.