चाँपि गांव में दोहरी हत्या से सनसनी, वार्ड सदस्य दंपति की गला रेतकर नृशंस हत्या

By : News11 Bharat
चाँपि गांव में दोहरी हत्या से सनसनी, वार्ड सदस्य दंपति की गला रेतकर नृशंस हत्या

अभिषेक राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गयाजी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत चाँपि गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर इलाके में दहशत फैला दी. मृतकों की पहचान प्रदीप यादव और उनकी पत्नी केशरी देवी के रूप में हुई है. केशरी देवी पंचायत की वार्ड संख्या-1 की निर्वाचित वार्ड सदस्य थी. एक साथ दंपति की हत्या से गांव ही नहीं, बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है.

घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ, जब मृतक दंपति के पुत्र रवि कुमार ने अपने पिता को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. अनहोनी की आशंका पर वह बधार की ओर गया, जहां खेत के पास अपने माता-पिता के शव पड़े देख उसके होश उड़ गए. दोनों का गला धारदार हथियार से रेता गया था. शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की. प्रारंभिक जांच में हत्या को सुनियोजित और बेहद नृशंस बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और विशेष जांच टीम को लगाया गया है. आपसी रंजिश, भूमि विवाद और पंचायत से जुड़े विभिन्न एंगल पर जांच की जा रही है. गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस ने जल्द ही दोहरे हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है.

यह भी पढ़े: कर्तव्य निभाते हुए आईटीबीपी जवान मनोज कुमार शहीद, सड़क हादसे में साथियों को अस्पताल पहुंचाते हुए दिया बलिदान
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य