गुड न्यूज

सूर्य घर योजना में अब नहीं रुकेगा लोन! डीएम का सख्त निर्देश,बैंकों को दिया अल्टीमेटम

गोपालगंज में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने समीक्षा बैठक की।

By : Rani Thakur
सूर्य घर योजना में अब नहीं रुकेगा लोन! डीएम का सख्त निर्देश,बैंकों को दिया अल्टीमेटम

गोपालगंज के डीएम समीर सौरभ

न्यूज 11 भारत, बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
गोपालगंज में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने अधिकारियों और बैंकर्स को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ते हुए समयबद्ध तरीके से रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का काम पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के तहत लाभार्थियों को 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ मिल सकता है। साथ ही सोलर लगाने के लिए आने वाले लोन आवेदनों को बिना उचित कारण अस्वीकार नहीं किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में डीएम समीर सौरभ ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत दो तरह की व्यवस्था लागू है। पहला, जो लोग अपनी क्षमता से रूफटॉप सोलर लगाना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित सब्सिडी का लाभ मिलेगा। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार की विशेष सहायता योजना भी संचालित है, जिसमें सब्सिडी के साथ बैंक से ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

डीएम ने कहा कि गोपालगंज में सोलर रूफटॉप के लिए ऋण आवेदन अस्वीकृत होने की दर राज्य में सबसे अधिक रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी बैंकों को निर्देश दिया गया है कि सोलर योजना से जुड़े ऋण आवेदनों को बिना ठोस कारण खारिज नहीं किया जाए। पहले से अस्वीकृत करीब 300 आवेदनों की भी दोबारा समीक्षा कराई जा रही है। यदि किसी लाभार्थी का आवेदन गलत तरीके से रिजेक्ट हुआ है तो जिला प्रशासन स्वयं उसकी जांच कराकर ऋण स्वीकृत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
 
संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।