न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार की राजनीति में लालू परिवार एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है. तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अनफॉलो कर दिया है. इस कदम ने न केवल राजनीतिक हलचल पैदा की है, बल्कि परिवार के बीच की दरार को भी उजागर किया है.
बता दें कि जनशक्ति दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने x हैंडल पर अपने भाई तेजस्वी यादव को अनफॉलो कर दिया हैं. इसके साथ ही बड़ी बहन मिशा भारती को भी अनफॉलो किया. तेज प्रताप यादव सिर्फ अपने पिता लालू यादव अपनी मां राबड़ी देवी और बहन राज लक्ष्मी यादव को फॉलो कर रहे हैं.
