जमुई में रिसेप्शन पार्टी में आर्केस्ट्रा के दौरान तमंचे पर डिस्को, हर्ष फायरिंग में नेपाल की महिला डांसर घायल

By : News11 Bharat
जमुई में रिसेप्शन पार्टी में आर्केस्ट्रा के दौरान तमंचे पर डिस्को, हर्ष फायरिंग में नेपाल की महिला डांसर घायल

धीरज कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

जमुई/डेस्क: जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव में आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में तमंचे पर डिस्को और हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. इस दौरान चली गोली का छर्रा लगने से एक महिला डांसर घायल हो गई. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है.

जानकारी के अनुसार लोहरा गांव निवासी सतीश महतो के पुत्र के रिसेप्शन समारोह में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जो 35 हजार रुपये में फाइनल हुआ था. कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक हथियार लहराते हुए डांस कर रहे थे. इसी बीच हर्ष फायरिंग की गई और चली गोली का छर्रा मंच पर प्रस्तुति दे रही महिला डांसर को जा लगा, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गई.

घायल डांसर की पहचान पूनम कुमारी, पिता पप्पू सिंह, निवासी पोखरा (नेपाल) के रूप में हुई है. कार्यक्रम में गुलशन बिहारी एवं महावीर आर्केस्ट्रा, लखीसराय की टीम प्रस्तुति दे रही थी.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात लोहरा गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान नर्तकी के घायल होने की सूचना मिली थी. जांच के दौरान नर्तकी के मामूली रूप से घायल होने की बात सामने आई है. मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है.

फिलहाल घायल नर्तकी का सदर अस्पताल में इलाज किया गया और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, दो को किया गया गिरफ्तार, डीएसपी ने दी जानकारी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य